फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   police raided in punjab in search of rape accuse

दुराचार के आरोपी की तलाश में पंजाब में दबिश

Fri, 09 Dec 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 09 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
किशोरी से दुराचार के आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने पंजाब में दबिश दी। आरोपी कई दिन तक किशोरी को नशे के इंजेक्शन देकर उससे दुराचार करता रहा। 
कोतवाली रुड़की अंतर्गत एक गांव की किशोरी 18 नवंबर को लापता हो गई थी। दो दिन पहले किशोरी अंबाला कैंट पुलिस को मिली। उसने पुलिस को बताया था कि वह रुड़की की रहने वाली है। उसे एक युवक बहला फुसलाकर अपने साथ पंजाब के खन्ना शहर में ले गया और बंधक बना लिया। इस दौरान वह उसे नशे के इंजेक्शन देकर दुराचार करता रहा। मामला रुड़की का होने के कारण अंबाला कैंट पुलिस ने सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की पुलिस को मामले की जानकारी दी। सिविल लाइंस पुलिस आठ नंबवर को उसे रुड़की ले आई थी। किशोरी ने पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने कोर्ट में किशोरी के बयान कराए। साथ ही उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्यपाल ने बताया कि आरोपी की तलाश में एक पुलिस टीम पंजाब के खन्ना शहर गई है। 

पोस्को लगाने की तैयारी 
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि किशोरी के बयानों के आधार पर मामले को गुमशुदगी से अपहरण और दुराचार में तरमीम कर लिया गया है। क्योंकि किशोरी से दुराचार हुआ है। इसलिए मुकदमे में पोस्को की धारा भी लगाई जा रही है। 
विज्ञापन


लूट की फिराक में घूम रहे दो गिरफ्तार
पुलिस ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है जो लूट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे थे। पुलिस के मुताबिक पुरानी तहसील क्षेत्र में रघुनाथ प्लाट के पास से पुलिस ने दो युवकों को संदेह के आधार पर धरा। तलाशी लेने पर उनके पास से दो चाकू बरामद किए। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि आरोपियों के नाम अमित उर्फ पेलू एवं संदीप उर्फ सन्नी हैं। दोनों बिजनौर के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी कर भाग रहा युवक पकड़ा
एक मकान में चोरी कर भाग रहे एक युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। गंगनहर कोतवाली अंतर्गत पूर्वी अंबर तालाब निवासी रमनलता पत्नी सुरेंद्र गोयल के घर में एक चोर घुस आया था। उस समय घर के लोग कहीं गए हुए थे। चोर को छत के रास्ते से जाता देख पड़ोस के लोगों ने शोर मचा दिया और उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि आरोपी घर से 500-500 के दो नोट एवं अन्य सामान चोरी कर ले गया था जो बरामद हो गया है। आरोपी का नाम रफीक निवासी अंबर तालाब है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed