फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   police raid in the orchid, arrested 14 gambler

बाग में पुलिस का छापा, 14 जुआरी गिरफ्तार

Sat, 28 May 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 28 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
police raid in the orchid, arrested 14 gambler
एएसपी प्रेस कांफ्रेस में 14 जुआरियों की गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए। - फोटो : amarujala
मंगलौर पुलिस ने पीरपुरा मार्ग स्थित एक बाग में छापा मारकर 14 लोगों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दांव पर लगाए गए दो लाख रुपये भी बरामद करने का दावा किया है। सभी जुआरियों का चालान कर दिया गया है। 
विज्ञापन

कोतवाली में एएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम पीरपुरा जाने वाले मार्ग पर स्थित एक बाग में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम ने बाग की घेराबंदी कर 14 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 2,21,890 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एएसपी ने बताया कि पकड़े गए जुआरियों में एक अधिवक्ता व पूर्व सभासद का पुत्र शामिल है। दो जुआरी यूपी के मुजफ्फरनगर और देवबंद के निवासी हैं। नगर में लंबे समय से जुआ खेले जाने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पकड़े गए जुआरियों में नगर के किला निवासी रियासत, साजिद, आजिद, मोहल्ला टोली निवासी शाहनवाज, नौशाद, मोहल्ला पठानपुरा निवासी महबूब, असलम,  मोहल्ला मलकपुरा निवासी शेर अली, राशिद,  मोहल्ला कायस्थान निवासी मनीष, मोहल्ला सरावज्ञान निवासी तुषार, मोहल्ला लालबाड़ा निवासी शहजादा, सोंजनी थाना तितावी मुजफ्फरनगर निवासी सुभाष व अम्बेहटा थाना देवबंद निवासी सलीम शामिल हैं। जुआरियों को पकड़ने वाली टीम में कोतवाल उत्तम सिंह, एसआई महेश लखेड़ा, एसआई कैलाश बिष्ट, एसआई टीना रावत, एसआई प्रताप चौहान, एसआई सतेंद्र धामा, बाबू खां, माजिद सोहन, नन्द किशोर, मोहित, शाहआलम, राजीव, फूल सिंह, संदीप, अमित, राकेश, चन्दन, अंकित, पूरण दानू, विक्रम, देवेश, प्रदीप व प्रभाकर शामिल थे। 
विज्ञापन


नेताओं के आते रहे फोन
मंगलौर में की गई छापेमारी के दौरान 14 जुआरी धरे जाने के बाद पुलिस अधिकारियों के पास सिफारिशी फोन आते रहे। कई नेता आरोपी जुआरियों को छुड़ाने की सिफारिश करते रहे, लेकिन उनकी एक न चली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर से सटे बाग बने अड्डे
मंगलौर के नगर से सटे बागों में लंबे समय से जुआ खेला जा रहा है। बागों व खेतों का इस्तेमाल जुआ खेलने के सुरक्षित ठिकानों के तौर पर किया जा रहा है। 

नगर और देहात क्षेत्रों में जुए की लत लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस यदा कदा किसी छोटे मोटे सटोरिए को जेल भेज देती है, लेकिन जमानत योग्य धारा होने के कारण सटोरिए कोर्ट से छूट कर पुलिस कर्मियों के पहुंचने से पहले ही अपने घर पहुंच जाता है। नगर के पीरपुरा रोड के अलावा पठानपुरा से भट्ठे की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित एक बाग भी जुए का बड़ा अड्डा बना हुआ है। इसमें मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर तक से जुआरी जुआ खेलने आते हैं। इस दौरान पुलिस से बचाव के लिए एक व्यक्ति को सड़क पर बैठा दिया जाता है जो पुलिस को देखकर मोबाइल से जुआरियों को सूचना देने का काम करता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जुए के अड्डों पर सुबह सेे देर शाम तक जुआ खेला जाता है। जुआरियों के परिवार वालों को सबसे ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सामाजिक बुराई के खिलाफ लोगों को पुलिस का साथ देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed