फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police kept beating, the accused surrendered

पुलिस पीटती रही लकीर, दुष्कर्म के आरोपी ने किया सरेंडर

Wed, 10 Nov 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Police kept beating, the accused surrendered
युवती से दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस की नजरों से बचकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया और पुलिस लकीर पीटती रह गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था, लेकिन पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती ने करीब एक माह पूर्व पुलिस को तहरीर देेकर शाबान निवासी सुल्तानपुर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। युवती ने आरोप लगाया था कि युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का झांसा दिया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोप था कि आरोपी शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करता रहा। उसने शादी करने का दबाव बनाया तो बहाने बनाने लगा। साथ ही बातचीत भी बंद कर दी। युवती उसके घर पहुंची और मां-बाप को जानकारी दी। आरोप था कि उसके मां-बाप ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पाया था। इस बीच वह गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट से स्टे लेने गया था, लेकिन हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए उसकी याचिका खारिज कर दी थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को शाबान ने पुलिस की नजरों से बचकर एसीजेएम कोर्ट लक्सर में सरेंडर कर दिया और पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई। बाद में जानकारी मिलने पर पुलिस कोर्ट पहुंची। यहां कोर्ट ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने के आदेश दिए। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed