फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   police is saving murder accuse constables.

हत्यारोपियों को बचा रही पुलिस

Mon, 01 Aug 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 01 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
police is saving murder accuse constables.
अमित चौधरी के परिजन हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए। - फोटो : amarujala

पुलिसकर्मी अमित चौधरी की हत्या के मामले में सोमवार को उसकी पत्नी, बहन, भाई और रिश्तेदार कोतवाली गंगनहर पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताया। मांग की गई कि तत्काल हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाए। सीओ रुड़की ने जसपुर से पहुंचे परिजनों को आश्वस्त किया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


कांवड़ ड्यूटी के लिए जीआरपी रुड़की में तैनात अमित चौधरी (निवासी जसपुर, ऊधमसिंह नगर) की रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी बैरक में 27 जुलाई की रात गोली लगकर मौत हो गई थी। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मामले में एसटीएफ जवान संजय और राजा गौतम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के समय तीनों एक साथ बैठे थे। संजय की लाइसेंसी रिवाल्वर से ही अमित चौधरी को गोली लगी थी। लेकिन घटना को पांच दिन हो चुके हैं हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इसको लेकर मृतक की पत्नी ज्योति चौधरी, बहन प्रियंका, अमन, बुआ कुसुम चौधरी, भाई सुमित, गुरदीप सिंह, सुखदेव सिंह, शरद चौधरी, अतुल चौहान, जसवंत सिंह, इंदर सिंह, कुमार गौरव रिश्तेदारों के साथ सोमवार को कोतवाली गंगनहर पहुंचे। परिजन और रिश्तेदारों ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताया।

विज्ञापन

 

कहा कि घटना वाले दिन दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया था, लेकिन अभी तक उन्हें जेल नहीं भेजा गया है। परिजनों ने कहा कि मामला हत्या का है बावजूद इसके पुलिस उसे हादसा दिखाकर हत्यारोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। मृतक सिपाही की बुआ कुसुम ने बताया कि अमित रुड़की में उनके घर ठहरा हुआ था। घटना वाले दिन वह यह कहकर गया था कि उसने एक दोस्त को एक लाख रुपये दिए हैं। वह आज रुपये देगा। परिजनों ने आशंका जताई कि रुपयों को लेकर ही विवाद हुआ होगा जिसमें अमित को गोली मारी गई है। भाई सुमित ने कहा कि अमित पुलिस में था। उसे हथियारों का अच्छा ज्ञान था। ऐसे में वह रिवाल्वर से खुद को कैसे गोली मार सकता है। सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मुकदमे की जांच निष्पक्षता से चल रही है। यदि दोनों सिपाही दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों सिपाहियों का होगा लाई डिटेक्टेटर टेस्ट
पुलिसकर्मी अमित चौधरी को जिस समय गोली लगी उसके साथ एसटीएफ जवान संजय और राजा गौतम भी थे। लेकिन दोनों अपने आपको निर्दोष बता रहे हैं। उनका कहना है कि अमित चौधरी से ही गलती से गोली चली थी। जिससे उसकी मौत हो गई। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि सच्चाई जानने के लिए संजय और गौतम का लाई डिटेक्टेटर टेस्ट कराया जाएगा। इसके लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed