फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police increasing strictness on illegal drug trade in Luxor

Roorkee News: लक्सर में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस बढ़ा रही सख्ती

Thu, 27 Nov 2025 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Thu, 27 Nov 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Police increasing strictness on illegal drug trade in Luxor
लक्सर में नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती
विज्ञापन

एनडीपीएस एक्ट के मामलों में दवा निर्माता और वितरकों को भी विवेचना में शामिल करेगी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

लक्सर में नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती


लक्सर। नशे के अवैध कारोबार को रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्रतिबंधित श्रेणी के कैप्सूल, टैबलेट और इंजेक्शन की अवैध सप्लाई में लिप्त तस्करों और मेडिकल स्टोर संचालकों की गिरफ्तारी की जा रही है, बावजूद इसके नशे के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाना चुनौती बना हुआ है।



स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के मामलों में अब पुलिस नए दायरे में जांच बढ़ा रही है। गिरफ्तार तस्करों और मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ अब दवा निर्माता, सुपर स्टॉकिस्ट, वितरक और विक्रेता भी विवेचना के दायरे में लाए जा रहे हैं। हाल ही में लक्सर क्षेत्र में पकड़ी गई नशीली दवाओं की खेप के मामलों में पुलिस ने उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के दवा निर्माताओं को नोटिस जारी कर जानकारी मांगी है।
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि ऐसे मामलों में दवा निर्माताओं और वितरकों से विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। अवैध नेटवर्क में शामिल व्यक्तियों को चिह्न्ति कर उनके खिलाफ जांच कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed