{"_id":"5e4ed3358ebc3ef262388b21","slug":"police-honored-for-revealing-thefts-roorkee-news-drn336832949","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरियों का खुलासा करने पर पुलिस सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरियों का खुलासा करने पर पुलिस सम्मानित
विज्ञापन
रुड़की देहरादून रोड स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करते रोटरी
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोटरी क्लब ने कारोबारी के घर लूट और अन्य घटनाओं का खुलासा करने पर पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। रोटरी क्लब के सदस्यों ने लोगों से आह्वान किया कि पुलिस कर्मियों की आलोचना करने के बजाय उन्हें सम्मान और सहयोग देना चाहिए।
बृहस्पतिवार को देहरादून रोड के एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में रोटरी क्लब रुड़की के अध्यक्ष डॉ. संजीव सैनी ने कहा कि पिछले दिनों नगर में हुई आपराधिक घटनाओं में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। कारोबारी प्रेम मोहन के घर हुई लूट के खुलासे में भी पुलिस का कार्य सराहनीय रहा। इस मौके पर एसपी देहात एसके सिंह ने कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को सम्मान और स्नेह मिलता है तो उसकी कार्य करने की क्षमता और बढ़ जाती है। इसका सीधा फायदा समाज को मिलता है। कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब के सुभाष सरीन ने किया।
कार्यक्रम में एसपी देहात एसके सिंह, सीओ चंदन सिंह बिष्ट, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश शाह, एसएसआई देवराज शर्मा, एसआई अंकुर शर्मा, रवींद्र कुमार, नीतीश शर्मा, प्रमोद कुमार, विनोद गोला, विनोद भट्ट, विनय द्विवेदी, नवीन पुरोहित, यशवंत खत्री, कांस्टेबल संजीव कुमार, देवेंद्र भारती, जाकिर हुसैन, मुकेश जोशी, बृजपाल सिंह, सुमित कुमार, राकेश प्रजापति, धीरज कुमार, चेतन सिंह, संदीप बहुखंडी, महिपाल तोमर, रवींद्र खत्री, सुरेश रमोला, अशोक कुमार को रोटरी क्लब की ओर से उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजीव सैनी, प्रेम सरीन, एचपी काला, एसके चड्ढा, पीके शर्मा, जावेद इकबाल, प्रमोद अग्रवाल, राजेश चंद्रा, कमलेश चंद्रा, प्रेम मोहन, मदन मोहन, सुरेश सैनी, गैबरियल लॉरेंस आदि मौजूद रहे।