फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police hands empty in three lakh robbery case

Roorkee News: तीन लाख की लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली

Thu, 13 Jul 2023 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Police hands empty in three lakh robbery case

विज्ञापन
बुधवार को खंगाले सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे, एसओजी समेत पुलिस की 6 टीमें गठित







सर्राफा कारोबारी से मंगलवार देर रात को हुई लूटपाट के मामले में 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है। पुलिस ने 24 घंटे में सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। आलाधिकारियों ने मामले के खुलासे के लिए एसओजी व पुलिस की कई टीमों का गठन किया है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

मंगलवार देर रात को रुड़की के प्रेम मंदिर रोड निवासी रवि लूथरा कस्बे के हनुमान चौक स्थित अपनी ज्वेलर्स की दुकान को बंद करके घर लौट रहे थे। जैसे ही वह दुकान के ताले लगाने लगे तो बाइक सवार दो बदमाश आए और उनके हाथ में टंगा नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। बैग में करीब तीन लाख की नकदी के अलावा मोबाइल फोन व दुकान की चाभी या कुछ कीमती सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन




पीड़ित ने शोर मचाया तो आसपास काफी भीड़ एकत्रित हो गई थी। इसके बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की थी लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया था। बुधवार को भी पुलिस ने घटनास्थल व नगर पालिका रोड पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं लेकिन घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। आला अधिकारियों ने मामले के खुलासे के लिए एसओजी व पुलिस की करीब आधा दर्जन टीमें गठित की है। एसओजी व स्थानीय पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed