फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police got the hooter off Netaji's car

पुलिस ने नेताजी की गाड़ी से हूटर उतरवाया

Sat, 22 Jan 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Police got the hooter off Netaji's car
मंगलौर कोतवाली में पुलिस द्वारा गाड़ी पर लगे हुटर को उतरवाया गया। - फोटो : ROORKEE
देर से ही सही, आखिरकार पुलिस नींद से जागी और नेताजी की गाड़ी से हूटर उतार दिया। साथ ही आगे फिर नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। बता दें कि दो दिन पहले नेताजी गाड़ी से हूटर बजाते हुए कोतवाली पहुंचे थे।
विज्ञापन

सरकार एक ओर जहां वीआईपी कल्चर को समाप्त करने के लिए अनेक कदम उठा रही हैं तो वहीं सत्ताधारी दल के कुछ नेता सरकार की इस मंशा पर पलीता लगाने में लगे हुए हैं। आम जनता में रसूख कायम रखने के लिए कुछ नेता अपने वाहनों पर हूटर और सायरन लगाकर अपने आप को वीआईपी साबित करने में जुटे रहते हैं। शुक्रवार दोपहर को विश्व हिंदू परिषद के एक नेता अपने हूटर लगे वाहन को लेकर मंगलौर कोतवाली में पहुंचे थे। नेताजी को उस वक्त सत्ता की हनक में आदर्श आचार संहिता का भी ख्याल नहीं रहा। नियमों का पालन कराने का दंभ भरने वाली पुलिस भी कोतवाली में खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन होते देखती रही।
विज्ञापन

अमर उजाला ने शनिवार के अंक में ‘कोतवाली में ही दम तोड़ गई आचार संहिता’ शीर्षक से प्रमुखता से यह मामला उठाया था। इसके बाद पुलिस महकमे ने इसका संज्ञान लिया और घर पहुंचकर नेता की गाड़ी पर लगे हूटर को उतार दिया। पुलिस ने उन्हें चेतावनी भी दी है कि यदि फिर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद वाहन से हूटर को उतरवा दिया गया है। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed