फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police fixed the bad road

पुलिस ने बदहाल मार्ग को कराया दुरुस्त

Thu, 03 Dec 2020 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police fixed the bad road
सुल्तानपुर क्षेत्र के फतवा गांव में क्षतिग्रस्त सड़क पर रेत व आरबीएम डलवाते भिक्कमपुर के चौकी प? - फोटो : ROORKEE
फतवा गांव के बीच क्षतिग्रस्त मार्ग के कारण हो रही दुर्घटनाओं की सूचना पर भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों की मदद से आरबीएम और रेत डलवाकर डलवाकर सड़क को दुरुस्त करा दिया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर क्षेत्र के भोगपुर, बाडीटीप तिलकपुरी, फतवा, भिक्कमपुर-जीतपुर, रामपुर-रायघटी, रणजीतपुर-जसपुर, अलावलपुर, बाक्करपुर, कंकर खाता, निरंजनपुर सहित करीब एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाला मार्ग फतवा गांव के बीच क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां पछले करीब छह महीनों से सड़क में गड्ढे और जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीण पंकज कुमार, अमित कुमार, संजय, शौकीन, दीपक कुमार, शिवदत्त शर्मा, मनजीत सिंह, राज कुमार आदि का कहना है कि फतवा गांव के बीच इस मुख्य मार्ग पर करीब छह महीनों से जलभराव की समस्या है। इससे गहरे गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों से गुजरने पर दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए ग्रामीण पिछले करीब छह महीनों से जनप्रतिनिधिओं और संबंधित अधिकारियों से मार्ग दुरुस्त कराए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी आशीष शर्मा को दी थी। मंगलवार को भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से मार्ग पर रेत और आरबीएम डलवाया। पुलिस के इस कार्य की ग्रामीणों ने प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया है।
विज्ञापन

--
क्षतिग्रस्त मार्ग लोक निर्माण विभाग का है। विभाग के अधिकारियों से मार्ग दुरुस्त कराने की लगातार मांग की जा रही है, लेकिन अधिकारी मार्ग चौड़ीकरण कराए जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल कुमार सैनी, ग्राम प्रधान, गांव फताव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed