{"_id":"5f245bc98ebc3e9f6140f1ef","slug":"police-filed-a-case-against-125-people-including-the-state-president-of-the-bhim-army-roorkee-news-drn3517844200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष समेत 125 लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष समेत 125 लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
लक्सर-हरिद्वार हाईवे जाम करने के मामले में पुलिस ने भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष समेत करीब 125 लोगों के खिलाफ शारीरिक दूरी के उल्लंघन और यातायात बाधित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि उत्पीड़न के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया था।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के पीतपुर गांव निवासी मैनपाल ने कुछ दिन पहले सीधड़ू निवासी राजेश गुप्ता सहित तीन लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति के व्यक्ति के उत्पीड़न का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को लक्सर में हरिद्वार हाईवे पर जाम लगाया था। शुक्रवार को पुलिस ने भीम आर्मी के करीब 125 कार्यकर्ताओं के खिलाफ शारीरिक दूरी के नियमों का पालन न करने और यातायात बाधित करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इनके खिलाफ मुकदमा
भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह, मैनपाल, दीपक, विशाल प्रधान, अरविंद, मांगेराम, रघुनाथ, राहुल, कृष्णपाल, मांगेराम, मनजीत, कंवरपाल, राजेंद्र, कारी मेहरबान, मेहरबान, मोईन, राशिद, रोबिन, मोबिन, जितेंद्र, जसवीर, कीरत सिंह, सतेंद्र राणा, दिलशाद, रवि मौर्या, रविकांत तेजा, सुमित कटारिया, राजेंद्र लांबा, मुन्नीलाल, प्रमोद महाजन, परवेज, खुर्शीद, विकास, रवि, योगेश निवासी, सचिन वाल्मीकि, नीरज, प्रवीण नौटियाल, नसीम, अनुराग पंत, सुशील, रवि तेगवाल, आशीष समेत 125 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।