{"_id":"5856b9a24f1c1baa60c05f9a","slug":"police-described-the-rights-of-minorities","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अल्पसंख्यकों को बताए अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने अल्पसंख्यकों को बताए अधिकार
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Sun, 18 Dec 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर रविवार को शहर और देहात के कोतवाली और थानों में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों ने अल्पसंख्यकों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया।
कोतवाली रुड़की में आयोजित संगोष्ठी में सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्यपाल ने अल्पसंख्यकों के अधिकारों से जुड़ी जानकारियां दी। साथ दी सरकार की ओर से अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं और शिक्षा के क्षेत्र में दी जाने वाली छात्रवृत्तियों के बारे में भी बताया। संगोष्ठी के दौरान अल्पसंख्यकों ने कई बातें भी पूछी गई। जिसे पुलिस अधिकारियों ने विस्तार के साथ बताया। बैठक में हाजी इकबाल, डा. दयाल एम लाल आदि मौजूद रहे। वहीं गंगनहर कोतवाली में भी इस मौके पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह एवं एसएसआई देवराज शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, भगवानपुर थाने में भी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी सूर्यभूषण नेगी ने अल्पसंख्यकों को उनके अधिकारों की जानकारी दी।
विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का आयोजन
विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर कोतवाली में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कोतवाल भान सिंह सुमेर ने अल्पसंख्यकों को कानून द्वारा दिए गए अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर एसएसआई नंद किशोर बचकोटी आदि मौजूद थे।