{"_id":"68f5166d6afb40bd4e0e2d0f","slug":"police-conducted-medical-examination-of-bullion-trader-and-children-scanned-cameras-roorkee-news-c-5-1-drn1027-815821-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पुलिस ने सराफा कारोबारी और बच्चों का कराया मेडिकल, खंगाले कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पुलिस ने सराफा कारोबारी और बच्चों का कराया मेडिकल, खंगाले कैमरे
विज्ञापन
पश्चिमी अंबर तालाब निवासी एक सराफा कारोबारी और उसके बच्चों पर हमलाकर गहने लूटने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज करने के साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। साथ ही पीड़ित कारोबारी और बच्चों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी अंबर तालाब निवासी पुनीत अग्रवाल सराफा कारोबारी हैं। शुक्रवार रात वह दुकान बंद करके बेटों के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर गली के पास खड़े दो युवकों ने उनपर हमला कर दिया। हमलावरों ने कारोबारी से दो कंगन, दो चेन, झुमकी सहित अन्य गहने लूट लिए।
कारोबारी को बचाने आए उनके बेटों पर भी हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर जांच शुरू की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।