{"_id":"68360517711d2cee4e040f97","slug":"police-chased-away-people-involved-in-property-disputes-from-the-police-station-roorkee-news-c-5-1-drn1027-701433-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: संपत्ति के झगड़े में उलझ रहे लोगों को पुलिस ने कोतवाली से खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: संपत्ति के झगड़े में उलझ रहे लोगों को पुलिस ने कोतवाली से खदेड़ा
विज्ञापन
संपत्ति के झगड़े में उलझ रहे दो पक्षों के लोगों को हंगामा करने पर पुलिस ने कोतवाली से खदेड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्ष वहां से चुपचाप निकल लिए। पुलिस ने दोनों पक्षों को माहौल खराब करने पर कड़ी कार्रवाई के लिए चेताया है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरी में दो पक्षों में एक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि कागजातों में हेराफेरी कर संपत्ति को दूसरे व्यक्ति के नाम पर बैनामा कराया गया है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले तो बातचीत हुई लेकिन मामला नहीं सुलझ पाया।
इसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर कोतवाली पहुंच गए। मंगलवार को जब दोनों पक्षों का दोपहर के वक्त संपत्ति विवाद में आमना-सामना हुआ तो दोनों एक-दूसरे से उलझ पड़े और कोतवाली में हंगामा करने लगे। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से माहौल खराब होता देखा तो उन्हें कोतवाली से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस का सख्त रूप देख दोनों पक्ष वहां से चुपचाप निकल गए। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि संपत्ति की खरीद-फरोख्त को लेकर दो पक्षों में विवाद की बात सामने आ रही है। दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक मामला निपटाने की हिदायत दी है। यदि किसी पक्ष ने माहौल खराब किया तो कार्रवाई की जाएगी। एक पक्ष की ओर से मिली तहरीर पर भी पुलिस जांच कर रही है।