फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police caught youth with smack

स्मैक के साथ पुलिस ने एक युवक दबोचा

Thu, 10 Feb 2022 08:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 08:14 PM IST
विज्ञापन
Police caught youth with smack
पुलिस ने एक युवक को हजारों की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही उसके संपर्क में रहने वालों को चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन

कलियर एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को धनौरी चौकी प्रभारी नरेश कुमार गंगवार क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि कलियर कांवड़ पटरी पर एक युवक स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को दबोच लिया। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो 3.68 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एसओ ने बताया कि हसीन निवासी इमाम साहब रोड पिरान कलियर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस दौरान पुलिस टीम में एसओ धर्मेंद्र राठी, धनौरी चौकी प्रभारी नरेश कुमार गंगवार, अवतार सिंह, अरविंद, सोनू चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गन्ने के खेत से आठ पेटी शराब बरामद
कलियर पुलिस ने आठ पेटी अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इमलीखेड़ा क्षेत्र के गुम्मावाला माजरी के पास गन्ने के खेत में शराब रखी है। इस पर इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी आमिर खान ने टीम के साथ गन्ने के खेत में छापा मारा। इस दौरान पुलिस को आठ पेटी अवैध शराब बरामद हुई। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि शराब को कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही गन्ने के खेत में शराब रखने वाले की पहचान और तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed