{"_id":"636963e729d4b0206704444c","slug":"police-caught-two-liquor-furnaces-roorkee-news-drn427546424","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो शराब की भट्टी पकड़ी, 65 लीटर शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दो शराब की भट्टी पकड़ी, 65 लीटर शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों से अवैध शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी है। इस दौरान पुलिस ने एक महिला को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया जबकि रायसी चौकी क्षेत्र में अवैध शराब बनाने की भट्ठी समेत एक आरोपी को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मौके से एक अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशन में क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाए गए हैं। इसी अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट की देखरेख में चौकी प्रभारी रायसी पुनीत दनोसी, कांस्टेबल बलदेव और कांस्टेबल कपिल जोशी ने गांव गंगदासपुर में छापा मारा। इस दौरान अवैध शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी। मौके से पुलिस ने 60 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी मोहित निवासी गंगदासपुर को गिरफ्तार किया है। उसका साथी अनुज निवासी गंगदासपुर मौके से फरार हो गया। लक्सर पुलिस ने भी अकबरपुर उद गांव में छापा मारकर एक महिला जसरा सैनी को शराब की भट्टी चलाते हुए उपकरण और पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला अवैध शराब के मामले में कई एक बार गिरफ्तार हो चुकी है।