फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police caught 7850 liters of illegal liquor in the election

चुनाव में पुलिस ने पकड़ी 7850 लीटर अवैध शराब

Sat, 24 Sep 2022 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:15 PM IST
सार

पंचायत चुनाव में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का डंडा जमकर चला।पुलिस ने जिलेभर में सात हजार लीटर से अधिक शराब पकड़ी है।पुलिस ने चुनाव की तिथि की घोषणा होने के बाद सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों को हथियार जमा करने के सख्त निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
Police caught 7850 liters of illegal liquor in the election

विस्तार

पंचायत चुनाव में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का डंडा जमकर चला। पुलिस ने जिलेभर में सात हजार लीटर से अधिक शराब पकड़ी है। यह शराब पंचायत चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए परोसी जानी थी। वहीं, पुलिस की ओर से अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

चुनाव कोई भी हो प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए शराब परोसने की कोशिश करते हैं। पुलिस भी चुनाव में शराब को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई करती है। पंचायत चुनाव में भी पुलिस की ओर से अवैध शराब के खिलाफ शुरू से ही कार्रवाई की जा रही है लेकिन इस बीच पथरी में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत के बाद पुलिस अधिक सतर्क हो गई। जिलेभर में शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। सितंबर माह में पुलिस अब तक हजारों लीटर शराब पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

जिले में की गई कार्रवाई
अंग्रेजी- 4000 लीटर
देशी- 2410 लीटर
कच्ची- 1440 लीटर
95 प्रतिशत जमा हुए शस्त्र
पंचायत चुनाव में पुलिस की ओर से लाइसेंसी हथियार जमा कराने पर पूरा फोकस रहा। पुलिस ने चुनाव की तिथि की घोषणा होने के बाद सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों को हथियार जमा करने के सख्त निर्देश दिए थे। हथियार जमा नहीं करने पर निरस्तीकरण की चेतावनी दी थी। पुलिस की सख्ती के बाद जिलेभर में 95 प्रतिशत लाइसेंसी हथियार जमा किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में शस्त्र
कुल शस्त्र- 5880
कुल जमा- 5603
शराब के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बॉर्डरों पर भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लाइसेंसी शस्त्र भी लगभग सभी जमा हो चुुके हैं।-प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed