फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police arrested two wanted gangsters

पुलिस ने वांछित दो गैंगस्टर को धरा

Fri, 17 Jul 2020 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Police arrested two wanted gangsters
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में पकड़े गैंगस्टर का खुलासा करते एसपी देहात एसके सिंह। - फोटो : ROORKEE
पुलिस ने वांछित चल रहे दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। दोनों के खिलाफ भगवानपुर और रुड़की में चार-चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी देहात एसके सिंह ने सिविल लाइंस कोतवाली में प्रेसवार्ता कर बताया कि एसएसपी की ओर से इनामियों और वांछितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। भगवानपुर थाने में दस फरवरी को हरविंद्र उर्फ मिंटू निवासी ग्राम सैपूर करमंचदपुर, थाना हस्तिनापुर, मेरठ और दिनेश निवासी ग्राम खाईखेड़ी, थाना मवाना मेरठ के खिलाफ एक मामले में केस दर्ज किया गया था। दोनों पर गैंगस्टर लगाई गई थी। बृहस्पतिवार रात झबरेड़ा पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस बीच दोनों को धर दबोचा। एसपी देहात ने बताया कि दोनों के खिलाफ भगवानपुर, रुड़की और देहरादून में चार-चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में एसओ रविंद्र कुमार, एसआई चिंतामणी सकलानी समेत सिपाही नरेश चंद्र, नूरहसन, मोहित व राजेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed