{"_id":"57828d4e4f1c1b56617f9b4f","slug":"police-arrested-security-gurad-of-secteriate-for-cheating-in-competetive-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले धरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल पर ब्लूटूथ लगी डिवाइस के जरिए महिला आरक्षी भर्ती परीक्षा में नकल कराने की तैयारी कर रहे सचिवालय में तैनात सिक्योरिटी गार्ड को विजिलेंस और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोचिंग इंस्टीट्यूट के जरिए आधुनिक उपकरणों की मदद से नकल कराने का गोरखधंधा चला रहा आरोपी इससे पूर्व सात वर्ष तक भारतीय सेना की इंटेलीजेंस शाखा में नौकरी कर चुका है।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम को सूचना मिली थी कि आधुनिक उपकरणों की मदद से नारसन क्षेत्र के मौहम्मदपुर जट स्थित ओजस्वी करियर इंस्टीट्यूट से महिला आरक्षी भर्ती परीक्षा में नकल कराने की तैयारी की जा रही है। इस सूचना पर विजिलेंस ने स्थानीय पुलिस की मदद से इंस्टीट्यूट पर छापा मारा। यहां से टीम ने इंस्टीट्यूट के मालिक मुकेश सैनी निवासी हरचंदपुर, मंगलौर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पाया गया कि आरोपी कई युवतियों को विभिन्न परीक्षाओं में नौकरी दिलाने का झांसा देकर इलेक्ट्रानिक उपकरणों के माध्यम से नकल कराता था और इसकी एवज में मोटी रकम ऐंठ रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके पास से दो लाख रुपये की नकदी समेत टैबलेट, तीन मोबाइल, प्रिंटर, ब्लूटूथ लगे छह बनियान, तीन ब्लूटूथ इयर फोन एवं रजिस्टर आदि बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान विजिलेंस टीम के साथ कोतवाल उत्तम सिंह जिमीवाल, एसएसआई नवीन चंद्र सेमवाल, चौकी प्रभारी सुखपाल सिंह मान आदि मौजूद रहे। पुलिस ने इंस्टीट्यूट से तीन अन्य आरोपियों को भी शक के आधार पर हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन