{"_id":"570fe3174f1c1b233e4a6ab9","slug":"plot-cheated-in-the-name-of-selling-four-million-bucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट बेचने के नाम पर ठगे चार लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट बेचने के नाम पर ठगे चार लाख रुपये
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। शहर में जमीन की धोखाधड़ी के रोजाना नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को रिटायर्ड दारोगा से ठगी हुई। बृहस्पतिवार को प्लॉट बेचने के नाम पर चार लाख की धोखाधड़ी का मामला गंगनहर कोतवाली पहुुंचा।
भगवानपुर के सिकंदरपुर भैंसवाल निवासी कुछ लोगों की दुर्गा कॉलोनी में जमीन है। रेलवे रोड रुड़की निवासी नरेश त्यागी ने उनसे एक प्लॉट का सौदा तय किया था। करीब चार लाख रुपये लेकर एग्रीमेंट करते हुए बैनामे के लिए समय लिया गया था। अब बैनामा करने का समय आया तो पता चला कि आरोपियों ने प्लॉट किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया है। नरेश त्यागी ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने नहीं दिए। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि आरोपियों को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलवाया जा रहा है।