फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Plants from Roorkee city to the countryside

स्वस्थ रहने के लिए प्रकृति के निकट रहना जरूरी: शिक्षा मंत्री

Sun, 12 Jul 2020 11:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Plants from Roorkee city to the countryside
रुड़की। रविवार का दिन रुड़की और आसपास के क्षेत्र के लिए पर्यावरण के नाम रहा। इस दौरान हरेला पर्व मनाते हुए जगह-जगह पौधरोपण किया गया। राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने शहर से देहात तक कई स्थानों पर पौधरोपण करते हुए लोगों को प्रकृति के नजदीक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण करके ही हम अपनी भावी पीढ़ियों को सुरक्षित पर्यावरण दे सकते हैं।
विज्ञापन

प्रकृति के संरक्षण के बिना जीवन संभव नहीं : पांडेय
शिक्षा व पंचायती राज मंत्री ने रुड़की में कई स्थानों पर किया पौधरोपण
जिले में बाहर जगहों पर वर्चुअल के माध्यम से सुना गया मंत्री का संबोधन
रुड़की। शिक्षा व पंचायतराज मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि यदि स्वस्थ रहना है तो प्रकृति के निकट रहना होगा। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के बिना जीवन संभव नहीं है। इस दौरान उन्होंने जीआईसी रुड़की, जीजीआईसी रुड़की व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन

रविवार को कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय सबसे पहले जीआईसी रुड़की पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक प्रकृति का दोहन होता रहेगा। तब तक बीमारियां बढ़ती ही रहेंगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि प्रकृति के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करें। वहीं बेटी या फिर बेटे के जन्म व शादी पर भी पौधे लगाएं। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया है कि यदि प्रत्येक विद्यालय में पांच सौ बच्चे हैं तो उन्हें पौधरोपण के लिए प्रेरित करें। इनमें से यदि 50 बच्चे भी प्रेरित हो जाते हैं तो यह बड़ी कामयाबी होगी। इस दौरान उन्होंने गलवां में हुए शहीदों को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने चीन को घुटने टेकने पर विवश कर दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री का संबोधन जिले में 12 जगहों पर वर्चुअल के माध्यम से सुना गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने भी लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता, विधायक प्रदीप बत्रा, मुख्य शिक्षा मंत्री डॉ. आनंद भारद्वाज, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी, जिला पंचायतीराज अधिकारी रमेश चंद त्रिपाठी, खंड शिक्षाधिकारी रुड़की श्रीकांत पुरोहित, उप शिक्षाधिकारी भगवानपुर कुंदन सिंह, पार्षद राखी चंद्रा, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी, जिलाध्यक्ष राजेश सैनी, उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक चौहान, जिला मंत्री जितेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राममिलन सिंह आदि मौजूद रहे। राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की स्थित समर्पण वाटिका में भी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से शिक्षा मंत्री को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जेपी गोयल, नरेश यादव, प्रदीप गोयल, संदीप यादव, अरुण कोहली, सचिन पुंडीर, संजीव सैनी, श्रवण सैनी, विकास त्यागी, सचिन पंडित, अमित महादेव आदि मौजूद रहे।
पुलिसकर्मियों ने रोपे पौधे
लंढौरा। लंढौरा चौकी के प्रांगण में एसआई संजय गौर सहित पुलिसकर्मियों ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर एसआई संजय गौर ने कहा कि पौधरोपण आवश्यक है। सभी को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर कांस्टेबल रोहित बरोडिया, अब्बल सिंह पंवार, सौरभ नौटियाल, अलियास अली व दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार
फल और छायादार पौधे लगाए
सुल्तानपुर। फतवा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में जन विकास संघर्ष समिति की ओर से हरेला पर्व पर पौधरोपण किया गया है।
इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय में नीम, निंबू आदि के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जन विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष कुशल पाल सैनी ने कहा कि हम सभी को अपने घरों के आंगन व खेतों में पौधे जरूर लगाने चाहिए। पौधरोपण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अनिल कुमार सैनी, पूर्व प्रधान रणवीर सिंह, सत्येंद्र प्रभात सैनी, डॉ. ऋषिपाल, करणपाल, ओमपाल आदि मौजूद रहे।

फोटो समाचार
खानपुर में रोपे गए पौधे
खानपुर। शिक्षा विभाग की ओर से रविवार को हरेला महोत्सव के अवसर पर खंड विकास कार्यालय परिसर तथा राजेश पायलट मिनी स्टेडियम खानपुर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. जगन्नाथ यादव ने कहा कि शिक्षा व पंचायतीराज मंत्री अरविंद पांडेय के आह्वान पर जिले के सभी छह विकास खंड मुख्यालयों पर पौधरोपण किया जा रहा है। केंद्र प्रभारी डॉ. घनश्याम गुप्ता ने कहा कि पेड़-पौधों से हमें प्राण वायु मिलती है। खंड विकास कार्यालय सभागार में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का संबोधन ऑनलाइन सुनाया गया। कार्यक्रम में बिजेंद्र सिंह, युवक मंगल दल के अध्यक्ष विकल, विशाल भाटी, रविंद्र, जातीराम, तीरथ, अभिषेक, संजय व अंश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed