फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Pitbull dog stolen by bike rider

बाइक सवार युवक ने घर से चोरी किया पिटबुल कुत्ता

Thu, 19 Aug 2021 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pitbull dog stolen by bike rider
रुड़की स्थित रामनगर में सीसी टीवी कैमरे में कैद हुआ कुत्ता चोरी करता हुआ बाइक सवार युवक। - फोटो : ROORKEE
बाइक सवार युवक ने एक वकील का पिटबुल कुत्ता चोरी कर लिया। कुत्ता चुराकर भाग रहा युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। युवक की पहचान होने पर कुत्ता मालिक ने उसे पकड़ लिया। साथ ही युवक के गांव से कुत्ता भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर गली नंबर-13 निवासी अधिवक्ता मोहिता पांधी ने पिटबुल कुत्ता पाल रखा है। मंगलवार सुबह कुत्ता खुलकर घर से बाहर आ गया। कुछ देर बाद कुत्ता अचानक लापता हो गया। कुत्ते को न देख मोहित ने उसकी आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उन्होंने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो बाइक सवार एक युवक कुत्ते को रस्सी के साथ ले जाते हुए नजर आया। उन्होंने युवक की आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। बुधवार सुबह उन्हें घर के पास एक बाइक सवार युवक नजर आया। उन्होंने शक होने पर उसे पकड़ लिया और गहनता से पूछताछ की। युवक ने स्वीकार कर लिया कि उसने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर कुत्ता चोरी किया था। मोहित ने सूचना दोनों के परिजनों को दी। परिजन भी रुड़की आ गए और दोनों बेटों को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद दोनों भाइयों के खजूरी गांव से कुत्ता बरामद कराया। वहीं, मोहित पांधी ने बताया कि कुत्ते की कीमत करीब 90 हजार रुपये है। परिजनों के माफी मांगने पर दोनों को बिना पुलिस कार्रवाई के चेतावनी देकर छोड़ दिया है। उधर, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed