Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Pitbull badly scratched an elderly woman

Roorkee News: पिटबुल ने बुजुर्ग महिला को बुरी तरह नोंचा

Sat, 09 Dec 2023 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Pitbull badly scratched an elderly woman
I
विज्ञापन

IIगंभीर हालत में महिला को एम्स ऋषिकेश में कराया गया है भर्ती
I
I

I
Iमहिला के बेटे ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर
I
Iपिटबुल नस्ल के कुत्ते ने घर के बाहर से गुजर रही बुजुर्ग महिला पर अचानक हमला बोल दिया। कुत्ते ने महिला के मुंह समेत शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला है। आसपास के लोगों ने महिला को कुत्ते से छुड़ाकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। महिला के बेटे ने कुत्ते के स्वामी के खिलाफ तहरीर दी है।
I
Iसिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरा निवासी संजय पुत्र भोपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी मां केला देवी शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे किसी काम से पोस्ट ऑफिस वाली गली में किसी जानने वाले के यहां जा रही थी। रास्ते में पड़ने वाले एक घर के व्यक्ति ने खतरनाक नस्ल के कुत्ते पाल रखे हैं। जैसे ही उनकी मां घर के बाहर से गुजर रही थीं तो कुत्ते ने घर से निकलकर उनकी मां पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

I
Iआसपास के लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह महिला को छुड़ाया। इसके बाद गंभीर हालत में महिला को रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया। महिला को एंटी रैबीज और सिरम इंजेक्शन दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला को बुरी तरह नोंचा हुआ था। बुजुर्ग महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर, पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर मिली है। इसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article