फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Piles of cow dung outside the temple of education, students in bad condition due to the foul smell

Roorkee News: शिक्षा के मंदिर के बाहर गोबर का अंबार, दुर्गंध से छात्रों का बुरा हाल

Fri, 20 Feb 2026 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Piles of cow dung outside the temple of education, students in bad condition due to the foul smell
शिक्षा के मंदिर के बाहर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। कस्बा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेलड़ी स्कूल के मुख्य द्वार के पास गोबर का ढेर लगा हुआ है। इससे न सिर्फ दुर्गंध फैल रही है बल्कि छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल के प्रवेश द्वार के ठीक सामने गोबर का अंबार लगा होने से सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचते हैं तो उन्हें इसी गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है जिससे फिसलन व संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। सरकार की ओर से स्वच्छता को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं लेकिन जमीनी स्तर पर तस्वीर कुछ और ही दिखाई दे रही है। स्कूल परिसर के बाहर फैली गंदगी जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। आसपास के लोगों की ओर से पशुओं का गोबर स्कूल के बाहर ही डाल दिया जाता है। इस तरह की गंदगी से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। छोटे बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है ऐसे में संक्रमण का जोखिम अधिक रहता है। शिक्षा के वातावरण में स्वच्छता का अभाव बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर डाल रहा है। वहीं लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग के अधिकारी स्थिति से अवगत होने के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। नियमित सफाई और निगरानी के अभाव में समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed