फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Picket ended, greeted by feeding sweets

धरना समाप्त, मिठाई खिलाकर दी बधाई

Wed, 18 Mar 2020 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Picket ended, greeted by feeding sweets
रुड़की में जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन की हड़ताल समाप्त होने के बाद मिठाई बांटकर खुशी मनाते कर? - फोटो : ROORKEE
प्रमोशन में आरक्षण नहीं देने का शासनादेश जारी होेने के बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया है। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। उत्तराखंड जनरल/ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के नेतृत्व में ऊर्जा निगम के कर्मचारी पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। एसई कार्यालय पर धरना दे रहे कर्मचारियों का कहना था कि सुप्रीम के आदेश के बाद भी प्रदेश सरकार पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त नहीं कर रही है। वहीं, बुधवार को प्रमोशन में आरक्षण नहीं देने का शासनादेश जारी होने के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान विकास चौहान, विनीत गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, अवनीश शर्मा, वसीम अहमद, दीपक, योगेंद्र, हिमांशु पुंडीर, संजीव सिंह, सुनील मोगा, सुरेंद्र चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed