{"_id":"612a79a78ebc3e79e65ff125","slug":"people-s-ruckus-at-vaccination-center-stuff-thrown-roorkee-news-drn3887897189","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरतनगर वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों का हंगामा, सामान फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरतनगर वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों का हंगामा, सामान फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। भरतनगर में बने वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों ने पहले टोकन दिए जाने और बाद में वैक्सीन लगाए जाने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं, गुस्साए लोगों ने वैक्सीन और अन्य सामान बाहर फेंक दिया। हंगामा बढ़ता देख स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सामान समेटकर सेंटर को बंद कर दिया और सूचना उच्चाधिकारियों को दी। साथ ही सेंटर पर पुलिस सुरक्षा की मांग की। वहीं, रुड़की में कुल 2980 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
शहर में वैक्सीनेशन के लिए अलग-अलग जगहों पर 18 सेंटर बनाए गए हैं। शनिवार को भरतनगर में बनाए गए सेंटर पर वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह से ही भीड़ जुटने लगी। इस दौरान भीड़ में शामिल लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने मांग की कि पहले वैक्सीन लगवाई जाए, इसके बाद अन्य प्रक्रिया अपनाई जाए। इस पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने इनकार कर दिया। उन्होंने नियमानुसार वैक्सीन लगवाने की बात कही। इस पर लोगों का पारा चढ़ गया और उनकी तीखी नोकझोंक हो गई। गुस्साए लोगों ने वैक्सीन के बॉक्स और अन्य सामान कमरे से बाहर फेंक दिए। इस पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सेंटर बंद कर फेंका गया सामान समेट लिया और वहां से चले गए। साथ ही मामले की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। उधर, अन्य जगहों पर बनाए गए सेंटरों पर कुल 2980 लोगों को वैक्सीन लगी। वहीं, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की परियोजना प्रबंधक रंजना भटनागर ने बताया कि भरतनगर में मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। साथ ही सेंटर पर पुलिस सुरक्षा की मांग की गई है। इसके बाद ही सेंटर पर वैक्सीनेशन का काम शुरू किया जाएगा।