फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   People's respect for social work

विभिन्न क्षेत्रों में काम रहे लोगों को अविरल गंगा ने किया सम्मानित

Wed, 24 Nov 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
People's respect for social work
रुड़की रामनगर स्थित एक होटल में भारत विकास परिषद अविरल गंगा द्वारा आयोजित पारिवारिक मिलन एवं सम? - फोटो : ROORKEE
भारत विकास परिषद अविरल गंगा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में काम रहे गणमान्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बुधवार को रामनगर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सत्रों में सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया। वरिष्ठ युगल सम्मान डॉ. राकेश त्यागी और सुषमा त्यागी को दिया गया। आदर्श मां का सम्मान सुनीता गोयल को, उत्कर्ष नारी सम्मान रिया वर्मा को, बीआर त्यागी सम्मान सुगंध जैन को दिया गया। शहर के पांच स्कूलों मारवाड़ कन्या स्कूल, बाल विद्या मंदिर स्कूल, अनुश्रुति विद्यालय आईआईटी रुड़की, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और एसडी डिग्री कॉलेज में सहयोग के रूप में छात्रवृत्ति प्रदान की गई। परिषद अध्यक्ष मधु जैन ने बताया कि परिषद की अविरल शाखा की ओर से संपर्क, सहयोग, सेवा, समर्पण और संस्कार के पांच सूत्रों के आधार पर कार्य करते हुए लगातार जनसेवा के कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एएसडीएम विजय नाथ शुक्ला ने भारत विकास परिषद की ओर से संचालित किए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की। आईआईटी रुड़की के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. एम परीदा ने कहा कि अविरल गंगा की ओर से दिया जा रहा गोरक्षक सम्मान सराहनीय कार्य है। आईआईटी के प्रोफेसर डॉ. सतेंद्र मित्तल ने कहा भारत विकास परिषद मानवता के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संचालन रमा संदीप गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सचिव रीति वर्मा, कोषाध्यक्ष नीरज मित्तल, डॉ. संगीता सिंह, सुगंध जैन, नवनीत वर्मा, अंजलि गर्ग, पीयूष गर्ग, सतीश जैन, योगेश जैन, आभा, अनिल माहेश्वरी, राजीव गोयल, प्रदीप वधावन, आकांक्षा त्यागी, संजय कालरा, अनुपमा मित्तल, नीता मित्तल, ममता गुप्ता, प्रीति आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed