फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   People ran outside the police station to check

कोतवाली के बाहर चेकिंग देख दौड़े लोग

Sat, 23 May 2020 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
People ran outside the police station to check
रुड़की स्थित लक्ष्मीनारायण घाट पर गंगनहर में नहा रहे लोगों को भगाती पुलिस। - फोटो : ROORKEE
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी ने कोतवाली के बाहर जमकर क्लास ली। लॉकडाउन के उल्लंघन पर पुलिस ने 150 वाहनों के चालान किए। साथ ही इवनिंग वॉक को निकले लोगों को जमकर फटकार लगाई। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर केस दर्ज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शहर में सुबह सात से शाम चार बजे तक बाजार खुलने की अनुमति है, लेकिन शहर के लोग शाम चार बजे के बाद भी सड़कों पर कार, बाइक और साइकिलें दौड़ाकर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। खासकर सिविल लाइंस के लोग शाम के समय इवनिंग वॉक की आड़ में नियम का उल्लंघन कर रहे हैं। शिकायत मिलने पर शुक्रवार की शाम कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने कोतवाली के बाहर चेकिंग अभियान चलाया। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर लोगों की जमकर क्लास लगाई। कई बाइक चालक पुलिस को देख पीछे की तरफ लौट गए। पैदल घूमने वालों की भी पुलिस ने जमकर क्लास ली। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि 150 वाहनों के लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर चालान की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

इवनिंग और मार्निंग वॉक वालों पर केस
रुड़की। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि सुबह मॉर्निंग और शाम को इवनिंग वॉक का बहाना बनाकर घूमने वालों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पुलिस लोग पुलिस का सहयोग करने की बजाए नियम का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे में इनके खिलाफ कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed