फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   people raised their voice against liquor shop

शराब के ठेके के विरोध में उठी आवाज

Sat, 02 Apr 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 02 Apr 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
people raised their voice against liquor shop
शराब के खिलाफ पुलिस को दिया ज्ञापन - फोटो : amarujala
शराब के ठेकों की नीलामी के साथ-साथ इसके विरोध में अब जगह-जगह आवाज उठने लग गई हैं। लोग धार्मिक स्थल नजदीक होने और माहौल खराब होने का हवाला देकर ठेकों को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग उठाने लग गए हैं। इस संबंध में शुक्रवार को भगवानपुर में विरोध प्रदर्शन किया गया। रुड़की में जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर ठेकों के स्थान परिवर्तन की मांग उठाई गई।
विज्ञापन


 नगर निगम वार्ड-10 के पार्षद सुबोध कुमार सैनी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मलकपुर चुंगी स्थित शराब के ठेके के खिलाफ आवाज उठाई है। डीएम को भेजे ज्ञापन में लोगों का कहना है कि मलकपुर चुंगी में ठेके के समीप चर्च है। इसके ठीक सामने मस्जिद और कुछ दूरी पर मंदिर है। जैन मंदिर भी साथ में है। ठेके के सामने यहां प्रतिदिन महिलाओं से अभद्रता और गाली गलौज की घटनाएं आम हैं। ऐसे में क्षेत्रवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यहां से ठेके को अन्यत्र शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन


रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित शराब के ठेके को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग उठ रही है। यहां भी पास में मंदिर और मस्जिद होने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। भगवानपुर स्थित दो ठेके मंदिरों के पास होने के कारण लोगों ने उसे हटाने की मांग की। इसके विरोध में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन कर हंगामा किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। भगवानपुर क्षेत्र स्थित डाडा पट्टी गांव में भी ठेके के खिलाफ लोग लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलते ही बंद कराया शराब का ठेका
झबरेड़ा। कस्बे में बस स्टैंड के पास स्थित शराब के ठेकों को लोगों ने आज नहीं खुलने दिया। सभासद के नेतृत्व में लोगों ने ठेकों को आबादी से बाहर खुलवाने की मांग की। सभासद अनुज शर्मा, मुकेश एवं रोशन आदि ने कस्बे में बस स्टैंड के समीप देसी एवं अंग्रेजी ठेके को यहां से हटवाने की मंाग की थी। शुक्रवार को नए वर्ष का ठेका चालू होने से पूर्व ही लोगों ने ठेका नहीं खुलने दिया। कस्बावासियों का कहना था कि बस स्टैंड के पास ठेका होने से लोगों को शराबी परेशान करते हैं। बसों की इंतजार करने में भी दिक्कतें बन रही हैं। इसलिए शराब के दोनों ठेके कस्बे से बाहर खोले जाएं। लोगों का जबरदस्त विरोध को देखकर शराब के नए ठेकेदारों को ठेका बंद करना पड़ा। दोनों पक्षों में ठेका अन्य जगह खुलवाने पर भी वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका। 


ओमवीर बने सहायक भूलेख अधिकारी 
रुड़की। डीएम हरबंश सिंह चुघ ने रुड़की में कानूनगो के पद तैनात ओमवीर सिंह को सहायक भूलेख अधिकारी हरिद्वार के पद तैनात किया है। उन्होंने ओमवीर को तत्काल ज्वाइनिंग देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed