{"_id":"62e2df99154c2d3a626e3f0b","slug":"people-protested-against-the-construction-work-of-the-drain-roorkee-news-drn4185042181","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमार्ग पर गलत हो गया नाले का ढलान, कैसे निकलेगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमार्ग पर गलत हो गया नाले का ढलान, कैसे निकलेगा समाधान
विज्ञापन
करोड़ों की लागत से बनाए गए रुड़की-लक्सर राजमार्ग के किनारे नाले के पानी का ढलान कई कॉलोनियों की ओर हो गया है। लोगों ने जलभराव की आशंका के मद्देनजर इसका विरोध शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को भी लोगों ने नाला निर्माण कार्य का विरोध किया। वहीं विभागीय अधिकारी इसकी जांच कराने की बात कह रहे हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि यदि तकनीकी रूप से नाला निर्माण में खामी पाई जाती है तो इसे दोबारा बनाया जाएगा।
गौरतलब है कि कई साल के लंबे इंतजार के बाद रुड़की-लक्सर राजमार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है लेकिन रुड़की में ढंढेरा फाटक के समीप राजमार्ग पर होने वाले जलभराव से यहां का नजारा तालाब जैसा प्रतीत होता था। इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग खंड देहरादून की ओर से राजमार्ग के एक ओर नाला निर्माण कराया जा रहा है। सड़क और नाले के निर्माण में करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं लेकिन अब जबकि बरसात शुरू हो चुकी है तो यह पता चल रहा है कि इस नाले का ढलान उल्टा हो गया है। यह पहले से गहराई में बसे मिलापनगर और गोलभट्ठे के लोगों के लिए और भी परेेशानी का सबब बन गया है। कहीं इस नाले में आने वाला पानी उनके घरों में न घुस जाए, इस आशंका के चलते लोगों ने जगह-जगह नाले में मिट्टी आदि डालकर नाले में ही बंधा लगा लिया है। इसके चलते समस्या और भी गंभीर होती जा रही है। अब मिलापनगर के लोगों ने नाला निर्माण गलत ढंग से होने की बात कहते हुए विरोध शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अभी काम पूरा नहीं हुआ है। निर्माण कार्य की जांच कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
नगला इमरती से आगे तक नाले की कर रहे मांग
निर्माण एजेंसी की ओर से ढंढेरा और नगला इमरती में नाला निर्माण बनाकर आगे के लिए काम रोक दिया गया है। लोगों का कहना है कि जब तक नाले की निकासी आगे के क्षेत्रों तक नहीं होगी, तब तब जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होगा। ग्रामीणों ने इस संबंध में हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को भी पत्र भेजकर नाले का निर्माण लंढौरा तक कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
यह नाला सड़क के पानी की निकासी के लिए बनाया गया है लेकिन लोग घरों का पानी भी इसमें छोड़ रहे हैं। साथ ही नाले के ढलान गलत होने की आशंका के चलते नाले में लोग बंधा लगा रहे हैं। इससे परेशानी हो रही है। अभी काम चल रहा है। काम पूरा होने पर समस्या का पूर्ण समाधान कराया जाएगा।
राजमार्ग के अधिकारियों की ओर से नाले के निर्माण को सही ढंग से नहीं कराया जा रहा है। इसके चलते जलभराव की समस्या पहले से ज्यादा विकराल हो जाएगी।
मिलापनगर तो खुद ही पानी में डूबा हुआ है। यहां पहले से गहराई होने के कारण सड़कों पर बरसात का पानी भरा रहता है। अब नाले से और भी परेशानी हो जाएगी।
अधिकारियों को टेस्टिंग कराने के बाद ही नाले का निर्माण कराना चाहिए था। जब तक सही ढंग से नाला नहीं बनेगा, तब तब विरोध जारी रहेगा।
पहले ही भी लोग जलभराव की समस्या से परेशान थे। अब नाला बनने के बाद भी जलभराव की समस्या आएगी तो फिर इसके निर्माण का क्या लाभ होगा।
नाला निर्माण के काम में लीपापोती की कोशिश हो रही है। निर्माण एजेंसी जल्द से निर्माण पूरा दिखाकर पैसा निकालना चाहती है, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।