{"_id":"64860b8a49ca43a59d0c70aa","slug":"people-in-panic-due-to-suspicious-car-roaming-in-the-colony-roorkee-news-c-5-1-drn1027-176521-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कॉलोनी में संदिग्ध कार घूमने से दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कॉलोनी में संदिग्ध कार घूमने से दहशत में लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नल एन्क्लेव कॉलोनी में संदिग्ध कार घूमने की शिकायत पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही शक के आधार पर कई काराें को रोककर सघन तलाशी ली। लेकिन कार पकड़ में नहीं आ पाई। उधर, संदिग्ध कार से कॉलोनी के लोग दहशत में हैं।
रुड़की में गणेशपुर में लूट की घटना के बाद लोग दहशत में है। लूट का खुलासा करने के लिए पुलिस लगातार जांच में जुटी है। रविवार को दिल्ली रोड पर कर्नल एन्क्लेव कॉलोनी में लोगों ने दिल्ली नंबर की एक संदिग्ध कार घूमती देखी। जिसमें तीन से चार लोग सवार थे। कार जगह-जगह रुक रही थी और गली में घूम रही थी। संदिग्ध कार से लोग दहशत में आ गए। उन्होंने इसकी सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस कॉलोनी में पहुंची और कार की तलाश की। साथ ही सीसीटीवी खंगाले और जगह-जगह दिल्ली नंबर की आई-20 कार की चेकिंग की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि कार में सवार लोग किसी वारदात को करने की फिराक में थे। एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि कार की तलाश की जा रही है।