{"_id":"572648a64f1c1bc30b5ccef8","slug":"people-demonstrated-at-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई न होने पर थाने के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई न होने पर थाने के बाहर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 01 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ थाने के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज न होने पर परिजनों व ग्रामीणों ने भगवानपुर थाने के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चार दिन बीतने पर भी आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर पुलिस ने मुकदमा तक दर्ज नहीं किया। जल्द कार्रवाई न होने पर धरना शुरू करने की चेतावनी भी ग्रामीणों ने दी।
भगवानपुर के फकरेड़ी गांव निवासी अजय चार दिन पहले तेज्जपुर से लौट रहा था। फाटक के पास कुछ युवकों ने उसे रोककर मारपीट कर दी थी। इसके बाद अजय के परिजनों ने भगवानपुर थाने में नामजद तहरीर दी थी। मगर चार दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया। रविवार को अनुज, त्रिलोक चंद, महिपाल सिंह, सुरेन्द्र, चौहल सिंह, हरचंद, सतीश, मनोज, पलटू, घनश्याम, मांगेराम, सतपाल, ऋषिपाल आदि भगवानपुर थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार न किया तो थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन