फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Patients with increased fever and cough in the hospital

अस्पताल में बढ़े बुखार और खांसी के मरीज

Sat, 05 Feb 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Patients with increased fever and cough in the hospital
रुड़की सिविल अस्प्ताल में पर्चा बनवाने के लिए लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : ROORKEE
क्षेत्र में कई दिन से बिगड़े मौसम के चलते एकाएक सिविल अस्पताल में बुखार, जुुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अस्पताल में तीन दिन पहले तक मरीजों की संख्या 170 से 200 के बीच थी। वहीं अब ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़कर 400 तक पहुंच गई है। वहीं क्षेत्र के सीएचसी में भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बिगड़े मौसम की चपेट में छोटे बच्चे अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ समय से कोहरे के कारण धूप नहीं निकली। वहीं बीच में बारिश होने से मौसम में भारी गिरावट आई थी। इस कारण लोग बड़ी तेजी से बुखार, खांसी और जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। छोटे बच्चे बहुत जल्दी संक्रमित हो रहे हैं। शहर के सिविल अस्पताल की ओपीडी में दो से तीन दिन में मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। चार दिन पहले तक जहां अस्पताल में प्रतिदिन 170 तक की ओपीडी हो रही थी, वहां तीन दिन से 400 तक की ओपीडी हो रही है। ऐसा नहीं है कि अस्पताल की ओपीडी में अधिकतम 400 ही मरीज आते हैं लेकिन फिलहाल कोरोना चलते ओपीडी बहुत कम रह गई है। इस लिहाज से ओपीडी की संख्या 400 तक पहुंचना बेहद ज्यादा है। शनिवार को भी ओपीडी में 390 मरीज पहुंचे। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि फिलहाल अचानक मौसम में ज्यादा ठंडक आने से लोग सर्दी और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। जैसे ही धूप निकलनी शुरू होगी, बुखार और खांसी के मरीज खुद ही कम हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed