फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Passengers did not get entry, saw the report of the people of the state

बाहरी प्रदेशों की नो एंट्री, उत्तराखंड वालों की आधार से एंट्री

Fri, 14 Jan 2022 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Passengers did not get entry, saw the report of the people of the state
नारसन बार्डर पर बाहर से आने वाले वाहनों की चैकिंग करती पुलिस। - फोटो : ROORKEE
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान प्रतिबंधित होने के चलते नारसन बॉर्डर पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रही। पुलिस ने बॉर्डर से 700 से अधिक बाहरी राज्यों के वाहनों को लौटा दिया। वहीं, प्रदेश वासियों को आधार कार्ड और वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शुक्रवार को मकर संक्रांति पर गंगा स्नान प्रतिबंधित था। लिहाजा बाहरी राज्यों से हरिद्वार आने वाले लोगों को रोकने के लिए बृहस्पतिवार से ही नारसन समेत अन्य बॉर्डर पर पुलिस व आईटीबीपी के जवान तैनात कर दिए गए थे। पुलिस बाहरी राज्यों से आने वालों को बॉर्डर से लौटा रही थी। वहीं, शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों से बड़ी संख्या में लोग वाहनों से नारसन बॉर्डर पर पहुंचे, लेकिन स्नान पर पाबंदी होने पर पुलिस ने किसी को एंट्री नहीं दी। शाम तक करीब 700 वाहनों को पुलिस ने लौटा दिया। वहीं, उत्तराखंड के निवासियों को आधार कार्ड और वैक्सीनेशन की दोनों डोज के सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही एंट्री दी गई। इस दौरान 1645 लोगों की कोरोना जांच की गई। मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा और नारसन चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह ने बॉर्डर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने बॉर्डर पर परखीं व्यवस्थाएं
सीएमओ ने नारसन बॉर्डर पर चल रही कोविड जांच की व्यवस्थाएं परखीं। कर्मचारियों को यात्रियों की कोरोना जांच करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. खगेंद्र नारसन बॉर्डर पहुंचे और कोविड जांच के लिए बनाए गए बूथों का जायजा लिया। बताया गया कि जांच के लिए सात काउंटर बनाए गए हैं। उन्होंने कर्मचारियों को बाहरी राज्यों से आने वाले हर व्यक्ति की कोरोना जांच करने और कोविड नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह नारसन सीएचसी पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed