{"_id":"6a89ebf47c0f42e90f053b50","slug":"part-of-60-year-old-jain-bhavan-collapses-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1048605-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: 60 साल पुराने जैन भवन का हिस्सा ढहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: 60 साल पुराने जैन भवन का हिस्सा ढहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसलाधार बारिश के कारण शहर स्थित जैन समाज की 60 वर्ष से अधिक पुरानी संपत्ति जैन भवन का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। गनीमत यह रही कि यह भवन काफी समय से बंद पड़ा था। इसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।
मोहल्ला सरावज्ञान स्थित जैन गली में जैन समाज का यह भवन शहर की पुरानी इमारतों में से एक है। कुछ वर्ष पहले तक इस भवन को गांधी ग्रामोद्योग आश्रम को किराये पर दिया गया था। हालांकि, वर्तमान में यह संपत्ति काफी समय से पूरी तरह से बंद थी और इसमें कोई आवाजाही नहीं थी।
बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण यह पुरानी इमारत मौसम की मार नहीं झेल सकी और शनिवार सुबह इसका एक बड़ा भाग ढह गया। हादसे की जानकारी मिलते ही जैन समाज के प्रबुद्धजनों ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
भवन के एक बड़े हिस्से के जमींदोज होने के बाद आगे की कार्यप्रणाली और मलबे के निस्तारण सहित संपत्ति के भविष्य के लिए जैन समाज की ओर से एक महत्वपूर्ण सभा बुलाई गई है। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि इस बैठक में भवन की स्थिति का आंकलन किया जाएगा और सर्वसम्मति से आगे का निर्णय लिया जाएगा। वहीं लगातार हो रही बारिश से कई अन्य पुरानी इमारतों पर भी खतरा मंडरा रहा है।