{"_id":"579e3ac54f1c1bdb762b8baf","slug":"panchayat-could-not-hush-the-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का मामला रफा-दफा नहीं कर सकी पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का मामला रफा-दफा नहीं कर सकी पंचायत
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 31 Jul 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में हुई पंचायत में घंटों तक कोई फैसला नहीं हो पाया। गांव के मुअज्जिज लोग युवती पक्ष पर दबाव बनाकर फैसले का प्रयास करते रहे, लेकिन युवती पक्ष ने फैसले से साफ इनकार कर दिया। यही नहीं वे पंचायत से उठकर चले गए। दूसरी ओर ने अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उसका कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को एक गांव के कुछ लोगों ने कोतवाली पहुंचकर बताया था कि एक युवक जो नाबालिग का रिश्ते में चाचा लगता है उसने युवती को घर में अकेला देखकर जोर जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया है। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
रविवार को मामले में फैसले को लेकर घंटों पंचायत चली। जिसमें मुअज्जिज लोगों ने पीड़ित पक्ष को समझाते हुए फैसला कराने का प्रयास किया, लेकिन पीड़ित पक्ष किसी भी तरह से फैसले पर राजी नहीं है। पंचायत में लोगों ने पीड़ित पक्ष पर फैसले को लेकर काफी दबाव बनाया, लेकिन पीड़ित पक्ष फैसला न करते हुए पंचायत से उठकर चला गया। गांव में हुई पंचायत की पुष्टि पूर्व ग्राम प्रधान ने की है। वहीं एसएसआई जहांगीर अली का कहना है कि मामले को लेकर तहरीर मिल चुकी है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन