फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Pamphlets not made due to computer failure, uproar

कंप्यूटर खराब होने से नहीं बने पर्चे, हंगामा

Mon, 11 Jul 2022 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Pamphlets not made due to computer failure, uproar
सिविल अस्पताल में सप्ताह के पहले ही दिन पर्ची काउंटर पर कंप्यूटर खराब होने से मरीजों के ओपीडी के पर्चे नहीं बन पाए। इससे गुस्साए लोगों ने काउंटर पर ही हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि पर्ची बनाने में आए दिन कुछ न कुछ झाम लगा रहता है। इससे मरीजों को परेशानी होती है। बाद में अन्य काउंटर पर पर्ची बनाने की व्यवस्था शुरू की गई। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को अक्सर अस्पताल में भारी भीड़ रहती है। इस सोमवार को भी सुबह करीब आठ बजे से पहले ही मरीज अस्पताल में पहुंचकर पर्ची बनवाने के लिए काउंटर पर खड़े हो गए। निर्धारित समय पर पर्ची बनाने का काम शुरू हो गया। इस दौरान करीब 100 मरीजों के पर्चे बन गए थे। इसके बाद अचानक कंप्यूटर खराब होने से पर्चे बनने बंद हो गए। कुछ देर तो मरीज लाइन में लगे-लगे पर्चे बनने का इंतजार करते रहे लेकिन जब पर्चे नहीं बने तो मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मरीजों का कहना था कि पर्ची काउंटर पर आए दिन कंप्यूटर खराब होने की समस्या लगी रहती है। हर बार वैकल्पिक व्यवस्था कर दी जाती है लेकिन इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। इसके चलते मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस दौरान वहां तैनात पीआरडी जवानों ने मरीजों को किसी तरह समझाकर शांत किया। साथ ही अस्पताल स्टाफ ने दूसरे काउंटर पर पर्चे बनाने की व्यवस्था शुरू कराई गई। इसके बाद मरीजों के पर्चे बनने शुरू हुए। मामले में सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि कंप्यूटर में कुछ खराबी के चलते पर्चे दूसरे काउंटर पर बनवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed