{"_id":"62e7e9cb24babc3c3c08da30","slug":"organizing-majlis-on-a-date-of-muharram-roorkee-news-drn4188146169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम की एक तारीख पर मजलिसों का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहर्रम की एक तारीख पर मजलिसों का आयोजन
विज्ञापन
मंगलौर स्थित इमामबाड़े में मोहर्रम शुरु होने के बाद मजलिस करते शिया समुदाय के लोग।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहर्रम की एक तारीख पर रविवार रात कस्बे से लेकर देहात तक सभी इमामबाड़ों में हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद कर मजलिस का आयोजन किया गया। इन मजलिसों में लोगों ने हजरत इमाम हुसैन को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
रविवार रात कस्बे के साथ-साथ देहात क्षेत्र के सभी इमामबाड़ों में मोहर्रम की एक तारीख पर मजलिसों का आयोजन किया गया। लोगों ने हजरत इमाम हुसैन को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मोहल्ला पठानपुरा स्थित बड़े इमामबाड़े पर मौलाना शेख रिजवान उल मारुफी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन किसी धर्म विशेष या समुदाय विशेष के लिए नहीं बल्कि पूरी मानव जाति के लिए एक आदर्श हैं।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद का इस्लाम में कोई स्थान नहीं है। कोई व्यक्ति आतंक फैलाकर अपने आपको इस्लाम का पैरोकार बताता है तो वह झूठ बोलता है और झूठे व्यक्ति की इस्लाम में कोई जगह नहीं है। नोहे पढ़कर इमाम हुसैन का मातम भी किया गया। बारगाह ए बाबुल मुराद, मोहल्ला हल्का स्थित छोटा व बड़ा इमामबाड़ा, ग्राम टांडा भंनेड़ा, ग्राम जैनपुर झंझेड़ी एवं मोहल्ला बंदर टोल स्थित इमामबाड़ों में या हुसैन, या हुसैन की सदाएं बुलंद हो रही हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैय्यद अली हैदर जैदी, अमीर हैदर जैदी, युसूफ हुसैन, शमीम आरफी, रेहन हैदर, नसीम हैदर, शमशुल हसन, हसनैन रजा जैदी, मोहम्मद हुसैन वफा आदि मौजूद रहे।