फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Orders for refund of funds to Axis Bank and Airtel

एक्सिस बैंक व भारतीय एयरेटल पर ठोका जुर्माना

Mon, 16 Sep 2019 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Orders for refund of funds to Axis Bank and Airtel
जिला उपभोक्ता फोरम ने उपभोक्ता सेवाओं में लापरवाही के लिए एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल को जिम्मेदार मानते हुए एक महीने के अंदर उपभोक्ता को 1,90,560 रुपये छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ अदा करने के आदेश दिए हैं। साथ ही वाद खर्च के रूप में पांच हजार रुपये अतिरिक्त भुगतान करने का भी फैैसला सुनाया है।
विज्ञापन

उपभोक्ता मामलों के वरिष्ठ वकील श्रीगोपाल नारसन ने बताया कि रुड़की निवासी डॉ. जगमोहन लाल भटनागर और उनकी पत्नी डॉ. संध्या भटनागर ने एक्सिस बैंक में अपना संयुक्त बचत खाता खुलवाया है। खाते से संबंधित नेटवर्किंग और मैसेज सुविधा भी मोबाइल फोन पर ली हुई है। 21 मार्च वर्ष 2017 को कोई बिल बकाया न होते हुए भी भारती एयरटेल ने उनके फोन की सेवाएं बंद कर दी और इसी बीच उनके खाते से विभिन चरणों में साढ़े तीन लाख रुपये का ट्रांजेक्शन गैर के खातों में गलत रूप से कर दिया। इसकी जानकारी मोबाइल सेवा शुरू होने के बाद उपभोक्ता को मिल पाई। यह भी पता चला कि उनके मोबाइल कनेक्शन के संबंध में डुप्लीकेट सिम भी गलत रूप से मेरठ से जारी किया गया जबकि जगमोहन उस समय रुड़की में ही थे।
विज्ञापन

उन्होंने बैंक और भारती एयरटेल की लापरवाही को लेकर 17 अगस्त 2017 को उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद एक्सिस बैंक ने साढ़े तीन लाख में से 1,59,420 रुपये उपभोक्ता के खाते में भेज दिए। लिहाजा बाकी की राशि के लिए उपभोक्ता फोरम से फरियाद की गई। उपभोक्ता फोरम ने साक्ष्य के आधार पर बैंक और एयरटेल कंपनी को सेवा में कमी के लिए जिम्मेदार माना। फोरम के अध्यक्ष कंवर सैन, सदस्य अंजना चड्ढा और विपिन कुमार ने उपभोक्ता को 1,90,560 रुपये मय ब्याज और वाद खर्च पांच हजार रुपये अदा करने के लिए दोषी बैंक व एयरटेल कंपनी को आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed