फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Opposition to the Energy Corporation team that arrived to install smart meters

Roorkee News: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम का विरोध

Tue, 30 Jun 2026 07:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Opposition to the Energy Corporation team that arrived to install smart meters
शहर की रामनगर-यादव पुरी कॉलोनी में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। कॉलोनीवासियों ने स्मार्ट मीटर लगाने पर आपत्ति जताते हुए टीम को काम नहीं करने दिया। विरोध बढ़ने पर विभागीय कर्मचारियों को बिना मीटर लगाए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना था कि स्मार्ट मीटर को लेकर उनकी कई आशंकाएं हैं और पहले उन्हें इसकी पूरी जानकारी दी जाए। मौके पर पहुंचे रामनगर के पार्षद पंकज सतीजा ने कहा कि जब तक उपभोक्ताओं की शंकाओं का समाधान नहीं किया जाता और उनकी सहमति नहीं बनती तब तक स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने विभाग से पहले जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्मार्ट मीटर के फायदे और कार्यप्रणाली की जानकारी देने की मांग की। वहीं, ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं से संवाद कर उनकी शंकाएं दूर करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed