फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Operation Tadipar attacked the miscreants

आपरेशन तड़ीपार से बदमाशों पर कस रही नकेल

Sat, 08 Jan 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Operation Tadipar attacked the miscreants
विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस आपराधिक प्रवृत्ति वालों पर लगातार लगाम कस रही है। चुनाव में माहौल खराब न हो, इसे लेकर पुलिस ने ऑपरेशन तड़ीपार चलाया है। पुलिस ने लूट, हत्या, चोरी, डकैती जैसे मामलों में जेल जा चुके लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए जिलाबदर करना शुरू कर दिया है। रुड़की और देहात में अब तक पुलिस चार लोगों को जिलाबदर कर चुकी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसके लिए बैठकों से लेकर मुचलका पाबंद की कार्रवाई और लाइसेंसी हथियार जमा करवाने के लगातार काम चल रहा है। चुनाव में आपराधिक प्रवृत्ति वाले माहौल खराब न करें, इसलिए इन पर चाबुक चलाने के लिए पुलिस ने काम शुरू कर दिया है। पुलिस आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का रिकॉर्ड खंगालकर उन्हें चिह्नित कर रही है। साथ ही इनकी कोतवाली और थानों में परेड करा रही है। जो लोग शहर या प्रदेश से बाहर हैं, उनकी पूरी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस की ओर से इन लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट और जिलाबदर की कार्रवाई की जा रही है। रुड़की और देहात में पुलिस अब तक करीब 30 से अधिक लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर चुकी है। इनमें से चार को जिलाबदर भी किया जा चुका है। इनमें लूट, डकैती, चोरी, हत्या, हथियार तस्करी और शराब तस्करी में लिप्त लोग शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी जिलों में भी हो रही निगरानी
पुलिस जिलाबदर करने वालों को जिले की सीमा से बाहर छोड़कर आ रही है। साथ ही संबंधित जिले की पुलिस को इसकी जानकारी दे रही है। इसके बाद पुलिस जिलाबदर किए गए व्यक्ति की यहां से ही निगरानी कर रही है। वहीं, देहात में हिस्ट्रीशीटरों की हलका दरोगा और सिपाही के साथ गांव के चौकीदार की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।

चुनाव में कोई खलल न पड़े, इसके लिए पुलिस को गुंडा एक्ट और जिलाबदर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी भी की जा रही है। अगर कोई चुनाव में माहौल खराब करता है तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed