{"_id":"68fd1089995ba2a4e9095e28","slug":"only-40-people-could-get-anti-rabies-vaccine-roorkee-news-c-5-1-drn1027-819251-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: 40 लोगों को ही लग पाए एंटी रेबीज टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: 40 लोगों को ही लग पाए एंटी रेबीज टीके
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में शनिवार को पहुंचे मरीजों में से 40 को ही एंटी रेबीज टीके लग पाए। बाकी मरीजों को निराश लौटना पड़ा। वहीं कई मरीजों की चिकित्सकों के साथ बहस जारी रही।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन कम मात्रा में प्राप्त हो रहे हैं। जहां इंजेक्शन लगवाने वाले मरीजों की संख्या रोजाना 80 के पार पहुंच रही है वहीं विभाग से 50 ही इंजेक्शन दिए गए। इंजेक्शन की संख्या कम होने और मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण अस्पताल आए मरीजों को वापस जाना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ़ संजय कंसल ने बताया कि मांग भेजी हुई है। इंजेक्शन देहरादून सैंपल जांच के लिए भेजे हुए हैं। जल्द ही सभी मरीजों को इंजेक्शन का लाभ मिलेगा।