फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Only 162 farmers registered for pension

162 किसानों ने पेंशन के लिए कराया रजिस्ट्रेशन

Sun, 15 Sep 2019 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Only 162 farmers registered for pension
हरिद्वार जिले के किसान प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना को लेकर रुचि नहीं दिखा रहे हैं। आलम यह है कि 11 सितंबर तक महज 162 किसानों ने ही योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। यह योजना कृषि और एलआईसी द्वारा संयुक्त रूप से संचालित है।
विज्ञापन

16 अगस्त को कृषि निदेशालय की ओर से समस्त मुख्य कृषि अधिकारियों को प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की बाबत आदेश दिए गए थे, जिसमें 18 से 40 वर्ष आयु के लद्यु और सीमांत किसान को 60 वर्ष तक योजना के तहत पेंशन का अंशदान दिया जाना है। जो 55 से 200 रुपये प्रतिमाह तक होता है। यह किसान की आयु पर निर्भर करता है। 60 साल की उम्र पूरी होने केे बाद किसानों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। वहीं, मंत्री, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों, पेंशनधारक, वकील, डॉक्टर, इंजीनियर और सीए आदि को योजना के दायरे से बाहर रखा गया है। किसान सीएससी पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। विभागीय अधिकारियों के आदेश मिलने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी थी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने ब्लॉक स्तर पर किसानों की गोष्ठी कराई और प्रधानमंत्री मानधन योजना के बारे में जानकारी दी। वहीं, योजना का लाभ लेने के लिए जागरूक किया है, लेकिन इसके बाद भी किसान योजना का लाभ लेने में रुचि नहीं दिखा रहे है।
विज्ञापन

11 सितंबर तक 162 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। किसानों को योजना के लाभ के लिए जागरूक किया जा रहा है।
- विकेश यादव, मुख्य कृषि विभाग, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed