फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Online learning effort was successful: CEO

ऑनलाइन शिक्षण का प्रयास रहा कामयाब : सीईओ

Sat, 14 Aug 2021 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Online learning effort was successful: CEO
जिले के शिक्षकों को वर्चुअल बैठक में संबोधित करते मुख्य शिक्षा अधिकारी। - फोटो : ROORKEE
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने वर्चुअल बैठक कर जिले के शिक्षकों को ऑनलाइन शिक्षण कार्यों में सुधार लाकर उसे और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि इस कोरोना महामारी में ऑनलाइन शिक्षण प्रणाली से भविष्य के लिए कई अवसर सामने आए हैं। वर्तमान में ऑनलाइन शिक्षण का प्रयास भी अभी तक कामयाब रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने जिले के शिक्षकों से शैक्षिक उन्नयन को लेकर होने वाले क्रियाकलापों पर बैठक ली। उन्होंने कहा कि कोविड काल में शिक्षकों ने सीखने और सिखाने का जो प्रयास किया, वह काबिलेतारीफ है। आगे भी शिक्षक यूं ही वर्कशीट, व्हाट्सएप, दूरदर्शन और अन्य तकनीकियों से पठन पाठन की गतिविधियां सुचारु रखेंगे। कहा कि यदि कुछ बुनियादी बिंदुओं पर ध्यान दिया जाए तो ऑनलाइन शिक्षण की सफलता में कोई संदेह नहीं है। बस इसके लिए छात्रों और अभिभावकों को मानसिक रूप से तैयार कर उन्हें ऐसे सुझाव देने की जरूरत है ताकि वे इस पद्धति का बेहतरीन उपयोग कर सकारात्मक परिणाम दे सकें। उप शिक्षाधिकारी सुबोध मलिक ने कहा कि मौजूदा महामारी से उपजी चुनौतियों ने समाज को नए अवसर भी दिए हैं। इन अवसरों से प्रेरणा लेकर समाज को बेहतर बनाने का वातावरण बनाया जा सकता है। डायट सदस्य राजीव आर्य और कविता चौधरी ने कहा कि ऑनलाइन टीचिंग प्रक्रिया पर्याप्त अवसर और विकल्प लेकर उभर रही है। बैठक में रविंद्र अग्रवाल, कविता शर्मा, संजय वत्स, राजीव कुमार शर्मा, उर्मिला पुंडीर, पूनम भूषण, हेमा भारद्वाज आदि शिक्षकों ने अपने अनुभवों व सुझावों को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed