फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   One million cheated from the businessman in the name of getting land

जमीन दिलाने के नाम पर कारोबारी से दस लाख की ठगी

Thu, 30 Sep 2021 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
One million cheated from the businessman in the name of getting land
रुड़की। जमीन दिलाने के नाम पर एक कारोबारी से परिचित ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। कारोबारी ने अपनी रकम वापस मांगी तो देने से इनकार कर दिया। कारोबारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित पत्थरवाली गली, सब्जी मंडी चौक निवासी पवन सिंघल ने बताया कि कुछ माह पूर्व उनकी जान पहचान कलियर निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। इसके बाद उसका उनकी दुकान पर आना जाना हो गया। इस बीच उसने बताया कि कलियर के पास उसकी खेती की जमीन पड़ी है, जिसे वह बेच रहा है। उसने उन्हें अपनी जमीन सस्ते दाम पर बेचने की बात कही। इस पर वह जमीन खरीदने के लिए तैयार हो गए। उसने कलियर क्षेत्र में एक जमीन दिखाई। इस पर जमीन का सौदा हो गया और उन्होंने 10 लाख रुपये एडवांस में दे दिए। इस बीच उन्हें पता चला कि जो जमीन उसने दिखाई है, वह किसी दूसरे व्यक्ति की है। उन्होंने उससे अपनी रकम वापस मांगी तो उसने इनकार कर दिया। कई बार मांगने के बाद भी वह रकम वापस नहीं कर रहा है। कारोबारी ने अब पुलिस को तहरीर देकर अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed