फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   One lakh blown out of account by becoming uncle's son

मामा का बेटा बनकर खाते से उड़ाए एक लाख

Fri, 25 Mar 2022 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
One lakh blown out of account by becoming uncle's son
साइबर ठगों ने एक युवक के पास मामा का बेटा बनकर ओटीपी नंबर भेजा और बैंक खाते से एक लाख रुपये उड़ा दिए। युवक की तहरीर के आधार पर पुुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सेठपुर गांव निवासी अजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार मार्च को उनके मामा के यहां शादी थी। उन्हें तीन मार्च को मामा के घर चंदपुरी गांव जाना था। मामा का बेटा धर्मेंद्र पुलिस में है। दो मार्च की सुबह फोन आया कि वह धर्मेंद्र बोल रहा है और शादी के लिए तीन मार्च को घर आ रहा है। साथ ही बताया कि एलआईसी के 50 हजार रुपये आने हैं लेकिन वह रकम अपने खाते में नहीं डलवा सकता। इसलिए उसके खाते में रकम डलवाना चाह रहा है। उसने बैंक खाता और आईएफसी कोड भेजने की बात कही। साथ ही बताया कि एक ओटीपी आएगा, वह उसे बताना होगा। इस पर अजीत ने खाता संख्या और आईएफसी कोड भेज दिया। तुरंत ओटीपी आया तो उन्होंने कॉल कर बता दिया। ओटीपी बताते ही खाते से एक लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। अजीत ने उस नंबर पर कॉल की तो उसने बताया कि पैसे वापस आ जाएंगे। इसके लिए एटीएम कार्ड का नंबर बताना होगा। शक होने पर उसने धर्मेंद्र के मोबाइल नंबर को कॉल की। पता चला कि उसने तो फोन नहीं किया है। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed