फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   On the remand of the miscreants recovered the loot

दमाशों को रिमांड पर लेकर लूट का सामान बरामद किया

Tue, 02 Feb 2021 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
On the remand of the miscreants recovered the loot
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में भगवानपुर में पकड़े गए हुई लूट के आरोपियों का खुलासा करते एसपी देह? - फोटो : ROORKEE
कारोबारी के घर तमंचे के बल पर लूट के मामले में मुजफ्फरनगर जेल में बंद तीन बदमाशों को रिमांड पर लेकर पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूट का सामान बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को वापस जेल भेज दिया। एक बदमाश को भगवानपुर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली में सोमवार को एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सोनू उर्फ सोनी निवासी नया बांस बढ़ई वाली गली, भगवानपुर के घर तमंचे के बल पर चार बदमाशों ने सात नवंबर 2020 को लूट की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन की तो सीसीटीवी कैमरे में चार युवकों की पहचान हुई। पुलिस ने आशु निवासी देदपुरा, थाना नकुड़ जिला सहारनपुर को 21 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसने पूछताछ में अपने तीन साथियों पारुल, सन्नी निवासी देदपुरा, सहारनपुर और विशाल निवासी बहलोलपुर, थाना रामपुर मनिहारन, सहारनपुर के नाम बताए थे।
विज्ञापन

तभी से पुलिस तीनों की तलाश कर रही थी। इस बीच शामली पुलिस ने छह दिसंबर 2020 को मुठभेड़ के बाद तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस को तीनों ने भगवानपुर में लूट की घटना को अंजाम देने की बात बताई थी। शामली पुलिस ने इसकी जानकारी भगवानपुर पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने तीनों का पुलिस कस्टडी रिमांड लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। 31 जनवरी को तीनों का दो दिन का रिमांड मंजूर होने पर पुलिस ने पूछताछ की। साथ ही तीनों की निशानदेही पर सम्राट कॉलोनी म्हाड़ी चौक, भगवानपुर स्थित एक मकान से लूटी गई तीन चेन, एक नेकलेश, तीन अंगूठी, टाप्स समेत अन्य सामान बरामद किया। एसपी देहात ने बताया कि तीनों को जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। चारों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी की जा रही है। इस दौरान सीओ मंगलौर अभय सिंह, कोतवाली प्रभारी यशपाल बिष्ट मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तीनों का है पुराना आपराधिक इतिहास
एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि भगवानपुर लूट में शामिल तीनों बदमाशों का पुराना आपराधिक इतिहास है। तीनों के खिलाफ भगवानपुर, शामली, कांधला, नकुड़, बेहट, रामपुर मनिहारन में लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल जिस बदमाश को पहले जेल भेजा था, उसे भी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
--
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
एसओ पीडी भट्ट, एसआई नरेंद्र तोमर समेत सिपाही संदीप, अजीत, सचिन, करन, सुधीर, मोहन खालिया और लाल सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed