फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   on the raid mining mafia left tractor trolies and run away

ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ भागे माफिया

Tue, 07 Jun 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 07 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
on the raid mining mafia left tractor trolies and run away
अवैध खनन - फोटो : amarujala

घाड़ क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए प्रशासनिक टीम ने सोमवार की रात में छापेमारी अभियान चलाया, लेकिन माफिया नदियों में ही अपने वाहनों को छोड़कर फरार हो गए। वापस नहीं आने पर प्रशासन सभी ट्रॉलियों के पहियों की हवा निकाल कर लौट आया। 

विज्ञापन


भगवानपुर तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का धंधा रुकने का नाम नहीं ले पा रहा है। माफिया दिन निकलते ही खनन का खेल खेलना शुरू कर देते हैं। सोमवार की रात को एसडीएम मनीष कुमार सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार धनराम सैनी ने प्रशासनिक टीम के साथ मंडावर के पास से जा रही सोलानी नदी में छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रशासन को अवैध खनन करतीं पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां नजर आईं, जिनमें से दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को तो रेत से खाली करके माफिया लेकर फरार हो गया, लेकिन तीन रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को नदी में ही छोड़कर माफिया खड़ा हुआ।
विज्ञापन


 प्रशासन ने करीब आधा घंटा उनके लौटने का इंतजार किया, लेकिन माफिया के नहीं लौटने पर वह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पहियों की हवा निकालकर चले आए। नायब तहसीलदार धनीराम सैनी ने बताया कि अब अगर कोई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को छोड़कर भागेगा तो उनके पहियों की ऐसे ही हवा निकाली जाएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed