फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   on the first roza muslim excused themselves from evil

पहला रोजा रखकर की बुराइयों से तौबा

Tue, 07 Jun 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 07 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
on the first roza muslim excused themselves from evil
रोजा-ए-इफ्तार - फोटो : amarujala

विज्ञापन


माह-ए-रमजान में पहले रोजे के साथ ही मोमीनो ने बुराइयों से तौबा कर ली। मंगलवार की सुबह सहरी के बाद दिन का रोजा रखा गया। वहीं मस्जिदों में कुरानख्वानी और तरावीह आरंभ हो गई। घरों में भी अकीदतमंदों ने कुरान का पाठ शुरू कर दिया है। दिनभर रोजा रखने के बाद शाम को नमाज में उलेमाओं ने रमजान के महत्व पर प्रकाश डाला।


उन्होंने बताया कि रमजान के महीनें में ही कुरान शरीफ नाजिल हुई थी। यह इबादत और फजीलत का महीना है। इसमें किए गए सबाब का फल कई गुना अधिक मिलता है। उलेमाओं ने कहा कि रोजे का मतलब दिनभर सिर्फ भूखे प्यासे रहना नहीं है, बल्कि सभी तरह की बुराइयों से तौबा करना भी है। रमजान में हर अंग का रोजा होना चाहिए, यानी हाथों से न कोई गलत काम करना चाहिए और न ही जुबान से गलत बोलना चाहिए।

विज्ञापन

 

इसके अलावा आंख, नाक, पैर सहित सभी अंगों पर नियंत्रण रखना चाहिए, ताकि इससे कोई गलत कार्य न हो सके। दिनभर रोजा रखने के बाद शाम को मस्जिदों और घरों में इफ्तारी की गई। इसके बाद मस्जिदों में रात साढ़े नौ बजे तरावीह की नमाज अदा की गई। इससे पहले बीते रोज देर शाम रमजान का चांद नजर आते ही लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। मस्जिदों के साथ ही घरों में भी कुरानख्वानी शुरू हो गई। अब पूरे माह अकीदतमंद रोजा रखकर इबादत में मशगूल रहेंगे। नई बस्ती मस्जिद के इमाम मौलवी जाकिर, मौलाना पर्वत ने कहा कि रमजान में इबादत का 70 गुना अधिक सवाब मिलता है।  मालूम हो कि इस्लाम में माह-ए-रमजान को अल्लाह का महीना माना गया है। यही कारण है कि इसे इबादत और बरकतों का महीना भी कहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम से रोजेदारों को राहत
रमजान का महीना शुरू होते ही रोजेदारों पर मौसम भी मेहरबान हो गया। सुबह से ही बारिश और ठंडे मौसम के कारण रोजेदारों ने राहत महसूस की। इससे पहले पिछले कई दिनों से पड़ रही गरमी से लोगों के पसीने छूट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed