फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Older sent a letter to the Senior Superintendent of Police

वृद्धा ने वरिष्ट पुलिस अधीक्षक को भेजा पत्र

Sat, 17 Aug 2019 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Older sent a letter to the Senior Superintendent of Police
एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को पत्र भेजकर उसके पोते और पोती को बेटे के ससुराल वालों से दिलाने की गुहार लगाई है। आरोप है कि बेटे की मौत के बाद पहले तो ससुराल वाले बेटी को साथ लेकर चले गए थे, जबकि पोता और पोती उसके पास छोड़ गए थे। अब महिला से मारपीट कर पोता-पोती भी छीनकर ले गए हैं।
विज्ञापन

पंडितपुरी गांव निवासी 70 वर्षीय गुड्डी पति बानिया ने एसएसपी को पत्र देकर बताया कि उसके बेटे अमरपाल की शादी पुरकाजी थाना क्षेत्र के शकरपुर गांव में हुई थी। शादी के बाद उसके बेटे के यहां एक बेटा एक बेटी पैदा हुए। दिसंबर 2017 में उसके बेटे अमरपाल की मृत्यु हो गई। इसके बाद से उसकी पुत्रवधु मोनिया अपने मायके रहने चली गई। जबकि उसके पोता और पोती को उसके पास ही छोड़ गई। आरोप है कि बेटे के ससुराल वाले दोनों बच्चों को ले जाने के लिए उसे लगातार धमकी देते आ रहे थे। आरोप है कि छह अगस्त को उसके बेटे के ससुराल वाले अचानक घर आ गए और उसके साथ मारपीट कर पोते व पोती को जबरन उनसे छीनकर ले गए। बुजुर्ग का कहना है कि उसने इसकी शिकायत पुलिस से भी की। पुलिस ने शिकायत करने के बाद उसका मेडिकल कराया, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बुजुर्ग के अधिवक्ता भूप सिंह ने बताया कि अब उसने इस बाबत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई अभिनव शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed