फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Officers will work in coordination in Vis elections'

विस चुनाव में समन्वय बनाकर काम करेंगे अधिकारी

Sun, 12 Dec 2021 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
'Officers will work in coordination in Vis elections'
रुड़की आईआईटी स्थित एक सभागार में विस चुनाव को लेकर बैठक करते यूपी और उत्तराखंड के पुलिस और प्रशा - फोटो : ROORKEE
विधानसभा चुनाव शांति पूर्वक कराने के लिए यूपी और उत्तराखंड के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने समन्वय बनाकर काम करने की बात कही। साथ ही बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर शराब की बिक्री पर नजर रखने को कहा।
विज्ञापन

रविवार को रुड़की आईआईटी के एक सभागार में सहारनपुर और हरिद्वार के अधिकारियों की बैठक हुई। दोनों जिलों के अधिकारियों ने कहा कि यूपी और उत्तराखंड में एक साथ चुनाव होते हैं। यूपी में कई चरणों में चुनाव होते हैं। उत्तराखंड में एक ही चरण में चुनाव होता है। यूपी के पश्चिमी जिलों और उत्तराखंड में अब तक एक ही चरण में चुनाव होते आए हैं। हरिद्वार से पश्चिमी यूपी के कई जिले लगे हैं। ऐसे में चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए इन जिलों के अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करना होगा। सीओ और एसडीएम स्तर के अधिकारी आपस में संवाद कर चुनाव की हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे। साथ ही बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और शराब बिक्री पर विशेष नजर रखकर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे, डीआईजी/एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, सहारनपुर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी आकाश तोमर, हरिद्वार एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, सीओ रुड़की विवेक कुमार, सीओ लक्सर बीएस चौहान, सीओ मंगलौर पंकज गैरोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed